Wednesday, August 22, 2007

यूरोप की सैर- पहला पड़ाव- ब्रसल्स

गर्मी की छुट्टियाँ शुरु हुईं और खत्म भी होने लगीं। दो महीने की छुट्टी में एक मही्ना तो कोर्स करने में चला गया। अगस्त में यूरोप के कुछ देशों की सैर को निकल पड़े हम। एस.ओ.टी.सी., जो कि एक भारतीय टूर कंपनी है, विदेश में रह रहे भारतीयों के लिये भी सैर का प्रबंध करती है। सैर या टूर शुरु हो रहा था लंडन से पर हम ने उसे ब्रसल्स से लिया। यानि कि हमारा पहला पड़ाव था ब्रसल्स, बेल्जियम की राजधानी। यूरोप में अपनी चीज़ें सम्हाल के रखने की लोगों की हिदायतें हमें कंठस्थ हो चुकी थीं। ज़रा सा चूके नहीं कि सामान ग़ायब। जैसा सुना था वैसा बुरा अनुभव रहा नहीं वैसे।

ब्रसल्स, एक सुंदर छोटा सा यूरोपीय शहर। मेरे सास-ससुर हमें आकर यहीं मिले और हम ने एक साथ अपनी यात्रा शुरु की। ब्रसल्स में लोगों का व्यवहार कुछ रूखा ही लगा। यहाँ (कनाडा में) रास्ते में चलते हुये भी लोगों को देख कर मुस्कराने की जैसे आदत सी हो गयी है, मगर ब्रसल्स में हमारा अनुभव कुछ बहुत अच्छा नहीं रहा। ख़ैर, टूर के पहुँचने के एक दिन पहले ही हम पहुँच गये थे तो ब्रसल्स को अपनी तरह से एक्सप्लोर करने का मौक़ा हमें मिला। ब्रसल्स बेल्जियम की राजधानी है और यहाँ फ़्रेन्च और फ़्लेमिश बोली जाती है। यहाँ हर जगह से लोग आ कर बसे है और इसलिये आपको रास्ते में हर तरह के लोग दिखेंगे। पुराना शहर है ब्रसल्स। यहाँ घूमने आ रहे लोगों को अगर फ़्रेंच न आती हो तो काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यहाँ अंग्रेज़ी बहुत कम समझते हैं लोग।

कुछ तस्वीरें यहाँ के दर्शनीय स्थानों की-








यहाँ का प्रसिद्ध ग्रैंड प्लेस, ब्रसल्स के मध्यकाल का मार्केट स्क्वैर में स्थित, सिटी हाल के सामने।












ऐटोमियम- हेसेल पार्क में बनाया गया १९५८ के विश्व मेले के दौरान लोहे के अणु को १५० करोड़ बार बड़ा कर के दिखाया गया है। इसमें आप अंदर जा कर सबसे ऊपर की मंज़िल (गोलाकार) पर जा सकते हैं और पूरा ब्रसल्स शहर देख सकते हैं।






अगला पड़ाव- अम्सटर्डाम

1 comment:

RC Mishra said...

आपने बहुत ही संक्षिप्त लिखा है, कृपया और विस्तार से लिखिये। मै अमित (खुले पन्ने)के साथ यहाँ दिसम्बर मे गया था, बहुत सर्दी थी उन दिनो। आपने वहाँ से चॉकलेट खरीदी क्या, मेरा एक डिब्बा अभी इटली मे फ़्रिज मे ही रह गया, भारत लाने के लिये बचा के रखा था :(